Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023 राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 9712 पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि आज

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023 राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 9712 पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि आज,आवेदन 10 अप्रैल 2023 तक: राजस्थान के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 9712 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम या राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में Rajasthan Contractual Hiring to civil Posts Rules 2022 के तहत भर्ती की जा रही है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 9108 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 604 पद रखे गए हैं। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है।

ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2023 से 10 अप्रैल 2023 तक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 की संपूर्ण जानकारी नीचे दिए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

 

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023 Notification

 

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर संविदा भर्ती 2023 के तहत सहायक अध्यापक लेवल प्रथम, सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय अंग्रेजी एवं गणित विषय के लिए निकाली गई है। गैर अनुसूचित क्षेत्र में सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के लिए 6670 पद, लेवल द्वितीय अंग्रेजी के लिए 1219 पद और लेवल द्वितीय गणित के लिए 1219 पद रखे गए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित क्षेत्र में सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के लिए 470 पद, लेवल द्वितीय अंग्रेजी के लिए 67 पद और लेवल द्वितीय गणित के लिए भी 67 पद रखे गए हैं। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी एवं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023 Vacancy Details

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 में नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 9108 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 604 पद रखे गए हैं। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के लिए पदों की संख्या इस प्रकार रखी गई है-

क्षेत्र पद पदों की संख्या
गैर अनुसूचित क्षेत्र सहायक अध्यापक लेवल प्रथम 6670
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय (अंग्रेजी) 1219
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय (गणित) 1219
योग 9108
अनुसूचित क्षेत्र सहायक अध्यापक लेवल प्रथम 470
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय (अंग्रेजी) 67
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय (गणित) 67
योग 604
  महायोग 9712

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023 Application Fee

 

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क किस प्रकार रखा गया है।

  1. सामान्य वर्ग एवं राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों हेतु : 100 रुपए
  2. राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु : 70 रुपए
  3. राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया आदिम जाति वर्ग के आवेदक हेतु : 60 रुपए
  4. राजस्थान राज्य के सभी वर्ग के दिव्यांग एवं जिन की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है के आवेदकों हेतु : 60 रुपए

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023 Important Links

 

Start Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023 31 January 2023
Last Date Online Application form 10 April 2023
Apply Online Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से 10 अप्रैल 2023 तक कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top