Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के पदों हेतु निकली भर्ती
Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस विभाग द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (Head Constable Vacancy 2022) के पदों के लिए भर्ती की नवीनतम अधिसूचना जारी की है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार अवसर है। यह भर्ती दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के 554 पदों के लिए होगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय तिथि से पहले अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 17 मई 2022 से शुरू होंगे तथा इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2022 तक रखी गई है। Delhi Police Head Constable Vacancy 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि नीचे लेख के माध्यम जान सकते हैं। याद रखें आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एक बार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को अवश्य देखें।
Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 Age Limit
Delhi Police Head Constable Vacancy 2022 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तक रखी गई है तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक रखी गई है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 में उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना जारी विस्तृत अधिसूचना के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने वाले आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की गई है।
Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 Application Fee
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले सामान्य ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जबकि इस भर्ती में एससी, एसटी तथा पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर सकते हैं।
Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 Education Qualification
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2022 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर टाइपिंग का थोड़ा बहुत नॉलेज होना चाहिए।
Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 Important Links
Start Delhi Police Head Constable Vacancy 2022 Form | 17 May 2022 |
Last Date Application Form | 16 June 2022 |
Apply Online | Coming soon |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
join Telegram | Click Here |