राजस्थान : सामान्य जानकारी

राजस्थान : सामान्य जानकारी 

 
राजस्थान का भोजन :-
भारतीय राज्य मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की तरह राजस्थान राज्य का भोजन प्रकार भी काफी लज्जतदार और स्वादिष्ट माना जाता है, जिसमे आपको ढेर सारे व्यंजन देखने को मिलते है। यहाँ के रोज मर्रा के भोजन में आपको कमसे कम चार से पाँच व्यंजन आम तौर पर देखने को मिलेंगे जिसमे छाँछ के बगैर मानो राजस्थानी भोजन अधूरा होता है।
 
ऐसेही कुछ प्रमुख शाकाहारी और माँसाहार से जुड़े व्यंजनों का ब्यौरा हम निचे दे रहे है, जिसको पढ़ने के बाद शायद आपके भी मुँह में पानी आ जायेगा।इनमे शामिल व्यंजन है जैसे कि :-

  • गट्टे
  • प्याज की कचौड़ी
  •  कलाकंद
  • मोहन माँस
  • मिर्ची बड़ा
  • मावा कचौड़ी
  • लाल माँस
  • मोहन थाल
  • दाल बाटी चूरमा
  • जलजीरा
  •  कढ़ी
  • मसाला छाँछ
  • घेवर
  • बाजरा की राब
  • मूँग दाल का हलवा
  •  कचरी, इमली, टमाटर, लहसुन के मिश्रण की चटनी
  • मालपुआ
  • लहसुन चटनी के साथ बाजरा रोटी
  • बालूशाही
  • चूरमा लड्डू
  • बूँदी रायता
  • केर सांगरीआ
  • आम की लुंजी
  • बादाम का हलवा
  •  गुजिया
  • मेथी बाजरा पूरी
  • कलमी वड़ा
  • दूधिया खींच

 


 
राजस्थान के लोगों की प्रमुख वेशभूषा :-
राजस्थान के लोगो की वेशभूषा काफी रंगबिरंगी दिखाई पड़ती है जिसमे यहाँ के महिलाओ की परंपरागत वेशभूषा मुख्यतः इस प्रकार की होती है, जिसमे घागरा, चोली, ओढ़नी इत्यादि शामिल है।
 
इसके अलावा साड़ी पहनने का प्रचलन भी यहाँ के महिलाओ में आम तौर पर दिखाई देता है, सुंदर वस्त्रो के साथ विभिन्न परंपरागत आभूषण भी यहाँ के बंजारा समुदाय के महिलाओ द्वारा पहने जाते है जिसमे नेकलेस, जाडु सेट, आड़, रानीहार, कानबाली, नथनी, बाजुबंध, रखड़ी(माँग का टिका), तगड़ी (नाभि पे पहनी जानेवाली चेन), पायल, बिछुवा,चूड़ियाँ इत्यादि पहना जाता है।
 
बात करे पुरुषो के परिधान की तो इसमें प्रमुखता से धोती और अंगरखा या फिर कुर्ता और पायजामा पहनने का चलन अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसके अलावा सिर पर पगड़ी पहनने यहाँ मनो आम सी बात है मतलब राजस्थानी पुरुषो में पगड़ी पहनना सम्मान और परंपरा का प्रतिक होता है।
 
यहाँ के पुरुषो में कानो में बाली पहनने का प्रचलन अधिक है, यु माने के ये इस राज्य के पुरुषो की खास पहचान है।आधुनिकता के इस युग में आजकल शर्ट, टी शर्ट के साथ साधा पैंट तथा जींस पैंट पहनने का प्रचलन भी शहरी विभागों में अधिक तौर पर हुआ है।
 
राजस्थान में बहने वाली प्रमुख नदियां :-
देश में सबसे बड़े राज्य के तौर पर फैले हुए राज्य राजस्थान में कुछ प्रमुख नदियाँ बहती है जिनकी लंबाई में भलेही अंतर हो पर इनके बलबूते राज्य में कृषि, अन्य व्यवसाय तथा भौतिक गतिविधियों में काफी ज्यादा बदलाव हुए है, तथा राज्य के विकास में इन नदियों का योगदान मिल का पत्थर साबित हुआ है।ऐसेही कुछ नदियों पर हम यहाँ नजर डालेंगे, जिनमे शामिल नदियाँ है जैसे कि :-

  • साबरमती
  • बनास
  • लूनी
  • काली सिंध
  • घग्गर
  • माही
  • बानगंगा
  • जवाई
  • चंबल
  •  सुकरी
  • कोठरी
  • कलसिल
  •  पश्चिमी बनास
  • पार्बती
  • काटली
  • बंदी
  •  साहिबी
  • गोमती
  • मेज
  • खारी
  • अहार
  • गंभीर
  • वर्तक
  • द्रव्यवती
  • दोहन

 
राजस्थान की जानी-मानी हस्तियां :- 
यहाँ हम आपका परिचय कराएँगे उन जानेमाने लोगो से जो के मूलतः राजस्थान राज्य से ही आते है, शायद आपने उनके बारे में पढ़ा होगा या उन्हें कही देखा होगा पर आपको उनका जन्मस्थान पता नहीं होगा। इस जानकारी द्वारा आपको इसका पता चल जायेगा, के वो कौनसे व्यक्तित्व है जो राजस्थान से है, जिसका ब्यौरा निम्नलिखित तौर पर है, जैसे कि :-

  • प्रसिध्द गायक जगजीत सिंह
  • संत कवयित्री मीराबाई
  • निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर
  •  प्रसिध्द दिवंगत अभिनेता इरफ़ान खान
  •  महान राजा और मेवाड़ संरक्षक महाराणा प्रताप
  •  रानी जोधाबाई
  • रानी पद्मावती
  • थाली फेक खिलाडी कृष्णा पुनिया
  • शास्त्रीय संगीत कलाकार विश्व मोहन भट्ट
  • महान शासक राणा संगा
  • व्यावसायिक जमनलाल बजाज
  • स्टील उद्योग के व्यवसायी लक्ष्मी मित्तल
  • व्यावसायिक मोतीलाल ओसवाल
  •  जानकारी तकनीकी विशेषज्ञ डी पी शर्मा
  • प्रसिध्द गायिका इला अरुण
  • प्रसिध्द गझल गायक मेहदी हसन
  • फिल्म निर्माता ताराचन्द बड़जात्या
  • गीतकार हसरत जयपुरी
  • फिल्म कलाकार असरानी
  • अभिनेत्री साक्षी तन्वर
  •  भारतीय क्रिकेट नियामक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डुंगरपुर
  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार
  • आई सी आई सी आई बैंक की पूर्व अध्यक्ष चंदा कोचर
  • पूर्व भारतीय उपराष्ट्रपति भैरव सिंह शेखावत
  • पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी

 
http://राजस्थान.gov.in
 
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल :-
भारत में पर्यटन की दृष्टी से राजस्थान राज्य प्रमुख राज्यों में से एक माना जाता है, जिसके सालाना आय के स्त्रोतों में पर्यटन से आनेवाला मुनाफा काफी ज्यादा होता है। इसकी प्रमुख वजह है यहाँ के सुंदर वास्तु, भवन, महल तथा प्राकृतिक सुंदर स्थल, ऐसेही कुछ प्रमुख स्थलों का विवरण हम यहाँ निचे दे रहे है, जिनमे शामिल स्थल इस प्रकार से है :-
 

  • हवा महल
  • सिटी पैलेस जयपुर
  • जल महल
  • फ़तेह सागर लेक
  • चित्तौरगढ़ किला
  • अंबर पैलेस
  • मेहरानगढ़ म्यूजियम और ट्रस्ट
  • सिटी पैलेस उदयपुर
  •  पिचोला लेक
  •  जंतर मंतर
  • उमेद भवन पैलेस
  • कुंभलगढ़ किला
  • जैसलमेर किला
  • नाहरगढ़ किला
  • जयगढ़ किला
  • रामबाग पैलेस
  • जसवंत थड़ा
  • सज्जनगढ़ मानसून पैलेस
  • रणथम्बोर किला
  • अल्बर्ट हॉल म्यूजियम
  • जूनागढ़ किला
  • पुष्कर लेक
  • सहेलियों की बारी
  •  गड़ीसर लेक
  • डेजर्ट नॅशनल पार्क
  • आनासागर लेक
  • विजय स्तंभ चित्तौरगढ़
  • गुरु शिखर
  •  ढेबर लेक
  • अचलगढ़ किला
  •  घंटा घर
  •  मन सागर लेक
  • माउंट अबू
  • मंडोर गार्डन
  • भारतीय लोक कला मंडल
  • खिमसर किला

 
 

RELATED POSTS 
PM WANI YOJANA FREE WI-FI CALLING

 

WHATSAPP GROUP
https://chat.whatsapp.com/IdnIplv5BNuBojWGoExCKU
 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top